रंगों और इबादत का संगम: पिरान कलियर में होली और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न

अतीक साबरी:-

पिरान कलियर।देशभर में होली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास से मनाया जा रहा हैं। और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज भी अदा की जा रही हैं।पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में होली ओर रमजान के दसूरे जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई।इस बार होली का त्योहार और रमजान का दूसरा जुमा एक साथ होने के चलते पुलिस प्रशासन के लिए कड़ी चुनौती थी।प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने दोनों पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जगह जगह पर पुलिस बल तैनात किया गया।पिरान कलियर थाना क्षेत्र में होली और रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को सकुशल सम्पन्न कराया गया। ।कलियर थानाध्यक्ष दिलवर सिंह नेगी ने बताया कि होली का पर्व मनाया जा रहा हैं और रमजान के जुमे की नमाज भी शकुशल संपन्न हो गई हैं। किसी तरह की कोई घटना सामने नही आई हैं।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *