केरल। केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर से दान में मिले सोने के बर्तन गायब मिले हैं। इन बर्तनों की कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) विनोद राय ने मंदिर का ऑडिट किया था। आॅडिट में मंदिर के तयखाने में रखे बर्तनों के गायत होने की बात सामने आई है। श्री राय ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि करीब 776 किलो वजन के सोने के बर्तनों का कुछ पता नहीं चल रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के लॉकर में 1988 सोने के बर्तन होने चाहिए थे। इनमें से 822 सोने के बर्तनों को गलाकर आभूषण निर्माण किया गया, जबकि 1166 बर्तन मंदिर में ही मौजूद होने चाहिए थे। इनमें से सिर्फ 397 बर्तन ही शेष हैं। इनकी कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा रही हैं। मंदिर में सोने के बर्तनों की चोरी की खबर के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, इस मामले की पूरी जांच की जानी अभी भी बाकी है। मंदिर का कामकाज ट्रस्ट की देखरेख में त्रावणकोर महाराज के वंशज चलाते हैं। ये मंदिर देश के उन चुनिंदा मंदिरों में से है, जिनके पास अरबों के आभूषण हैं।
