husband wife fight

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए नेताजी, पत्नी ने सरेआम दौड़ाया, ऐसे खुली नेताजी की पोल


विकास कुमार।
मध्य हरिद्वार में बुधवार को एक प्रमुख राजनीतिक दल से जुड़े नेताजी को उनकी पत्नी ने सरेराह दौड़ा दिया। असली में पत्नी ने अपने पति को कथित गर्लफ्रेंड के साथ रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी ने जूता निकालकर सरेराह पति को दौड़ा लिया। पति ने किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई। वहीं पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि पत्नी को अपने पति की कार​स्तानियों के बारे में तब पता चला जब वो बाजार में सब्जी खरीदने निकली थी और इसी दौरान पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ाते देख लिया।
हालांकि पत्नी को पिछले कई दिनों से अपने पति की हरकतों पर शक था और पति बिना बताए देर रात तक घर से गायब रहते थे। यही नहीं रात में भी रजई में घुसकर फोन पर बातें करते रहते थे। इसकी भनक पत्नी को लग गई थी। लेकिन पति कभी राजनीति​क कारणों से देरी होने तो कभी काम के चलते देर होने का बहाना बना रहे थे। वहीं पति को रंगे हाथों पकडने का प्रयास भी किया गया लेकिन पत्नी को इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई।
पत्नी को देखकर नेताजी सकपका गए और वहां से रफू चक्कर होने का प्रयास करने लगे। इस बीच पत्नी अपने पति के पीछे दौडी लेकिन पति ने किसी तरह अपनी जान बचाई है।

Share News