*पथरी कटारपुर फायरिंग कांड: पुलिस ने कसी शिकंजा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार*
Ateeq sabri:-हरिद्वार पुलिस ने पथरी कटारपुर फायरिंग कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में मुख्य आरोपी अनुज को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 25.09.2025 को ग्राम कटारपुर निवासी अनुज ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाँव के ही व्यक्ति अर्जुन पुत्र सुरेंद्र पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। अर्जुन गम्भीर रूप से घायल हुआ और उपचार हेतु हायर सेंटर रैफर किया गया।
*गिरफ्तार आरोपित*
आज दिनांक 05.10.2025 को उक्त घटना में शामिल अमरीश पुत्र कीरत (उम्र 27 वर्ष) एवं शुभम पुत्र पपिन्दर (उम्र 26 वर्ष) को किशनपुर तिराहे के पास क़ब्रिस्तान से हिरासत में लिया गया। अमरीश के कब्जे से एक देशी तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद हुआ।
*पुलिस की कार्रवाई*
पुलिस टीम ने अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिशें दीं और मुखबिर तैनात किए गए थे। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
*पुलिस टीम*
इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे:1. व0उ0नि0 यशवीर सिंह, थाना पथरी2. उ0नि0 अशोक सिरसवाल, प्रभारी चौकी फेरुपुर, थाना पथरी3. कानि0 नरेश बहुगुणा4. कानि0 जयपाल चौहान5. कानि0 सुरेश रावत6. कानि0 वीरेन्द्र चौहान
*आगे की कार्रवाई*
घटना में सम्मिलित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी। पुलिस इस मामले में आगे भी सख्ती से कार्रवाई करेगी।