Nagar Nigam Haridwar Elections नगर निकाय चुनाव लड़ने के लिए तैयारी कर रहे नेताओं को किन किन दस्तावेजों की आवश्यकता पडेगी और क्या सावधानी बरतनी चाहिए ताकि आपका नामांकन पत्र निरस्त ना हो पाए। इस संबंध में हमने प्रशासन के साथ—साथ कई बार चुनाव लड़ चुके नेताओं से उनके अनुभव को बात कर नीचे लिखा है।
ये दस्तावेज होने चाहिए
नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में पार्षद व सभासद का चुनाव लड़ने के लिए संबंधित निकाय से जुड़ी देनदारी नहीं होनी चाहिए। यदि आप हरिद्वार नगर निगम से पार्षद क चुनाव लड़ना चाहते हैं तो नगर निगम हरिद्वार का गृहकर आप पर बकाया नहीं होना चाहिए। इसके लिए नगर निगम हरिद्वार से आपको नो ड्यूज प्रमाणपत्र लेना होगा। इसी तरह नगर पालिका व नगर पंचायत में जो टैक्स लगते हैं और आपको उसका नो ड्यूज लेना होगा।
Nagar Nigam Haridwar Elections

जल संस्थान से पानी बिल
इसके अलावा जल संस्थान या संबंधित क्षेत्र में संबंधित विभाग से पानी का बिल जमा होना चाहिए। इसका भी नो ड्यूज या बिल जमा का सबूत उपलब्ध जमा कराना होगा। वहीं नगर निगम, पालिका या निकाय की जमीन पर कब्जा नहीं होना चाहिए। इसक भी प्रमाण संबंधित निकाय से लेकर देना होगा।
मुकदमा है या नहीं
अगर आप पर मुकदमा दर्ज है तो उसकी पूरी जानकारी देनी होगी। नहीं है तो इसका शपथपत्र देना होगा। आपको किसी मामले में सजा हुई है तो आप चुनाव नहीं लड सकते हैं। इसके अलावा आधार कार्ड, फोटो आदि भी लगेंगे।
दो से अधिक बच्चे नहीं होने चाहिए
यदि 2003 के बाद आपके दो बच्चे हैं तो आप चुनाव नहीं लड पाएंगे। हालांकि जुड़वा होने पर दो से अधिक बच्चों के मामले में छूट है।