कलियर :- वार्ड वासियो के लिए खरे उतरे गुलफाम साबरी, गरीब बेसहारा लोगों की मदद कर जीता जनता का भरोसा,
Ateeq sabri–
पिरान कलियर: जैसे-जैसे ठंड का मौसम गहराता जा रहा है, वैसे-वैसे निकाय चुनावों की गर्माहट भी बढ़ती जा रही है। रुड़की और इसके आस-पास के इलाकों में दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है, और हर कोई अपनी दावेदारी को लेकर जोर-शोर से प्रचार में जुटा हुआ है। इसी बीच कलियर नगर पंचायत सीट का राजनीतिक समीकरण भी पूरी तरह बदलता नज़र आ रहा है।
कलियर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के निवर्तमान सभासद गुलफाम साबरी ने बीते कार्यकाल में अपने निस्वार्थ कार्यों के बलबूते वार्ड में गहरी पकड़ बनाई है। उनका दावा है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के हित में अभूतपूर्व काम किए हैं। सभासद गुलफाम साबरी ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि उनके कार्यकाल में किए गए कार्यों का मुख्य फोकस वार्डवासियों की भलाई पर रहा। उन्होंने बताया वार्ड में सड़कों का निर्माण करवाया गया। लगभग वार्ड वासियो को पेंशन दिलवाने का काम किया। आय, जाति, मूल निवास, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज़ बिना किसी शुल्क के बनवाए। पात्र लोगों के सफेद राशन का पूरे वार्ड को स्ट्रीट लाइट्स से रोशन किया और ट्रांसफार्मर खराब होने पर तुरंत बदलवाया। गैस कनेक्शन, आयुष्मान कार्ड और समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगवाकर वार्डवासियों को मुफ्त सुविधाएं दीं।
गुलफाम साबरी का कहना है कि जनता ने उनके कार्यों को सराहा है, और उनकी प्राथमिकता हमेशा से ही वार्डवासियों की भलाई रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी चुनाव में जनता उन्हें फिर से सेवा का मौका देगी। इस बार कलियर नगर पंचायत सीट पर नए और पुराने चेहरों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है, लेकिन वार्ड नंबर 6 में निवर्तमान सभासद की पकड़ मजबूत बनी हुई है। उनके कार्यकाल की उपलब्धियां उनके पक्ष में माहौल बना रही हैं, जो उन्हें चुनाव में बढ़त दिलाने में मददगार साबित हो सकती हैं।
भरोसा: गुलफाम साबरी ने बताया कि उनका उद्देश्य हमेशा वार्डवासियों की समस्याओं का समाधान करना रहा है। उनकी मेहनत और निष्ठा ने उन्हें जनता के बीच खास पहचान दिलाई है। “सेवा ही धर्म है” की भावना के साथ उन्होंने अपने काम को अंजाम दिया, जो उन्हें चुनावी मैदान में मजबूती प्रदान करती है।