IAS Nandan Kumar शनिवार को नगर आयुक्त आईएएस नंदन कुमार ने शहर की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही गंगा घाटों की सफाई को और ज्यादा प्रभावी बनाने और क्षमता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने घाटों को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने शहर में साफ किये जा रहे नाले/नालियो का निरीक्षण किया। जिसमें मुख्यतः चैकडैम व भूरे की खोल पर किये जा रहे सफाई कार्य के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार द्वारा निर्माण अनुभाग को निर्देशित किया गया की उक्त कार्य दो पारियो में किया जाये तथा कार्य की क्षमता को भी बढाया जाये।
IAS Nandan Kumar

साथ ही उक्त कार्य वर्षा ऋतु से पूर्व पूर्ण किया जाये। उक्त के पश्चात नगर आयुक्त, द्वारा हर की पौडी क्षेत्र के गंगा घाटो की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया जिसमें नगर आयुक्त द्वारा मौके पर ही सम्बन्धित सफाई निरीक्षक को निर्देशित किया गया की गंगा घाटो की सफाई व्यवस्था अधिक प्रभावी रूप से किये जाने हेतु कार्य की क्षमता बढाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। IAS Nandan Kumar
तथा घाटो पर से अतिक्रमण हटाये जाने हेतु भी सहायक नगर आयुक्त को निर्देशित किया गया। उक्त के दौरान श्री नन्दन कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, श्री दीपक गोस्वामी, उप नगर आयुक्त, नगर निगम हरिद्वार, श्री ऋषभउनियाल, सहायक नगर आयुक्त, श्री श्रीकान्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, श्री धीरेन्द्र सेमवाल, सफाई निरीक्षक आदि उपस्थित रहे।