woman sub inspector killed in road accident in uttarakhand

महिला सब—इंसपेक्टर की सड़क दुर्घटना में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर


विकास कुमार।
चंपावत जनपद के बनबसा थाने में तैनात महिला उप निरीक्षक विजय लक्ष्मी की बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कैंटर ने उन्हें टक्कर मारी और इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय लक्षमी मूल रूप ससे बनबसा के फागपुर गांव की ही निवासी थी और 2022 में ही उनको रिटायर होना था। उनकी अचानक मौत के बाद तमाम पुलिस अफसरों ने शोक जताया है। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी उनकी मौत पर शोक जताया है।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News