Child Theft Cast हरिद्वार में मां के साथ सो रही दो साल की बच्ची को चोरी करने की घटना सामने आई है। सूचना के बाद तुरंत एक्टिव हुई पुलिस की घेराबंदी से घबराकर चोर बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को सकशुल बरामद कर लिया है। वहीं बच्ची को चोरी करने के आरोपी की तलाश की जा रही है। फिलहाल बताया जा रहा है कि चोर की उम्र करीब 25 साल है और वो भी आस पास के इलाके का ही रहने वाला है।
Child Theft Cast

अमरोहा यूपी की रहने वाली है पीड़िता
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पीड़िता मूलरूप से अमरोहा यूपी की रहने वाली है और पति क मौत के बाद अपनी दो बेटियों के साथ हरिद्वार में मुंहबोले भाई के पास रहने आ गई थी। एक बेटी ग्यारह साल बडी है जिसे वो पास के अपने किसी परिचित के घर सोने के लिए भेज देती है जबकि छोटी बेटी को अपने पास ही सुलाती है।
रात में किया बच्चा चोरी
एसपी सिटी अभय सिंह ने बताया कि बच्चा करीब ग्यारह बजे चोरी किया गया। इसका सीसीटीवी फुटेज मिला है। पुलिस को सुबह करीब साढे नौ बजे सूचना मिली जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आई पूरे जनपद में नाकेबंदी कर दी गई। जगह जगह पुलिस बच्चे की तलाश कर रही थी।
बच्ची को बस स्टेशन के पास से चार घंटे में बरामद कर लिया गया। आरोपी चोर घेराबंदी के डर से बच्ची को छोड भागा। पुलिस आरोपी चोर की तलाश कर रही है।

