IMG 20210709 WA0031

पति से नाराज़ महिला ने पेड़ पर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी


फरमान अली।

लक्सर खानपुर थाना क्षेत्र के लालचन्द वाला गांव के पास गन्ने के खेत में 30 वर्षीय महिला फांसी के फंदे पर झूलती मिलने से मचा हड़कम्प।जानकारी करने पर चौकी इंचार्ज आशीष शर्मा ने बताया कि मृतक महिला की सुबह अपने पति से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। और कुछ देर बाद ही वह घर से निकल गई थी।

खेत में काम करने जा रहे किसान ने देखा कि एक महिला का शव पेड़ से लटका हुआ है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।वही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक महिला की पहचान नीता पत्नी संजीव गांव लालचंद वाला थाना खानपुर के रूप में हुई है।

Share News