speed trail train run from haridwar to laksar in uttarakhand

सावधान: शुक्रवार को रेलवे ट्रैक के करीब ना जाए, 121 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ेगी ट्रायल ट्रेन


विकास कुमार।
रेलवे लाइनों के दोहरीकरण के बाद अब ट्रेनों की स्पीड भी बढाई जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरिद्वार से लक्सर के बीच स्पीड का ट्रायल होगा। जिसमें ट्रायल ट्रेन 121km/hr की रफ्तार से दौडेंगी। इसलिए रेलवे ने रेलवे ट्रैक के किनारे रहने वाले ग्रामीणों और अन्य लोगों को सावधान करते हुए बताया कि सुबह नौ बजे से शाम के पांच बजे तक के बीच में सावधानी बरतें। क्योंकि इसी साल एक जनवरी को ट्रायल हुआ था​, जिसमें चार युवाओं की मौत हो गई थी। तब रेलवे पर ये आरोप लगा था कि रेलवे ने ट्रायल की पूर्व में जानकारी नहीं दी थी और जिसके कारण हादसे का शिकार होने के कारण चारों युवाओं की मौत हो गई थी। हालांकि बाद में इसमें मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।

—————————
क्या कहा रेलवे ने
दिनांक 31.12.2021 को हरिद्वार से लक्सर के मध्य ट्रेनों की गति बढ़ाने हेतु गति परिक्षण किया जायेगा। वर्तमान में उक्त खंड पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति 100km/hr है अर्थात हरिद्वार – लक्सर रेल खण्ड पर ट्रेन अधिकतम 100km/hr की गति से चलती है। लेकिन दिनांक 31.12.2021 को समय 9 बजे से 17 बजे तक 121km/hr की गति से ट्रेनों का गति परिक्षण किया जायेगा। इससे उक्त रेल खंड पर ट्रेनों की अधिकतम अनुमत गति 110 km/hr हो जाएगी। सभी आमजन को सूचित किया जाता है कि कृप्या रेल लाइनों के नजदीक न जाए, यह जानलेवा हो सकता है।

————————
उत्तराखण्ड की खबरों को पाने के लिए हमें व्हट्सएप करें : 8267937117

Share News