विकास कुमार।
चालीस हजार रुपए के कर्ज वसूली के चक्कर में पुताई का काम करने वाले मजदूर ने देहरादून में किराए पर रहने वाले पति पत्नी की पीट—पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि मजदूर के मुताबिक पति—पत्नी ने चालीस हजार रुपए का कर्ज लिया था। जिसको लेकर दोनों में विवाद हुआ और बहस के बाद आरोपी मजदूर ने दोनों की हत्या कर दी।
मृतकों की पहचान राजेंद्र सिंह डोगरा और उसकी पत्नी सपना उम्र 28 साल देहरादून के विद्या विहार एरिया में किराए पर रहते थे। बताया जा रहा है कि आरोपी हरिद्वार लाल भी इन्हीं के साथ रहता था। लेकिन बाद में विवाद हो गया था और वो चला गया था। शनिवार रात दोनों में चालीस हजार रुपए कर्ज को लेकर झगडा शुरु हुआ और बहस के बाद आरोपी हरिद्वार लाल ने राजेंद्र और सपना के सिर पर तवे से हमला कर दिया। दोनों के सर पर लोहे के तवे से कई वार किए गए। जिसके बाद दोनों की मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117
