*हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जन्मदिन पर फायरिंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार*
Ateeq sabri:-हरिद्वार के थाना खानपुर क्षेत्र में जन्मदिन के अवसर पर फायरिंग कर क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विनीत पुत्र नेगपाल निवासी ग्राम कलसिया थाना खानपुर के रूप में हुई है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 28.09.2025 को ग्राम कलसिया में आयोजित जन्मदिन समारोह के दौरान आरोपी विनीत ने 13 वर्षीय विवेक को जान से मारने की नियत से गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया।
*पुलिस की कार्रवाई*
हरिद्वार पुलिस की कुशल सुरागरसी, पतारसी एवं सटीक सूचना के आधार पर दिनांक 03.10.2025 को देर सांय आरोपी विनीत को ग्राम भोवावाली से घटना में प्रयुक्त अवैध अस्लाह (देशी तमंचा 12 बोर) सहित हिरासत में लिया गया।*बरामदगी*- 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर
*पुलिस टीम*
इस कार्रवाई में निम्नलिखित पुलिस टीम के सदस्य शामिल थे:1. उ0नि0 धर्मेन्द्र राठी – थानाध्यक्ष खानपुर2. उ0नि0 बलन्त सिंह3. हे0कानि0 भीम सिंह4. का0 सुनील कुमारआरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।