covid curfew update in uttarakhand

व्यापारियों के गुस्से के बीच सरकार ने कोविड कर्फ्यू में संशोधन किया, अब इनको भी मिली छूट


हरीश कुमार।
प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य में सात दिन यानी 15 जून तक के बढाया था। इस दौरान कई दुकानदारों को छूट दी गई थी। लेकिन बाजार में ज्यादा ढील ना मिलने के कारण पूरे प्रदेश में व्यापारियों का खासा गुस्सा सोशल मीडिया पर आया था। अब सरकार ने अपने आदेश में संशोधन कर कुछ ओर दुकानों को छूटे के साथ—साथ समय भी बढा दिया है। इसके अनुसार फूड पैंकेजिंग, कपड़ा रेडिमेड, एकल रूप में, दर्जी की दुकानें, चश्में की दुकानें, साइकिल स्टोर, औद्योगिक मशीनरी, मोटर पार्टस की दुकानें और ड्राई क्लीनर्स की दुकानें क्राकरी, बर्तन की दुकानें, हौजरी, इलेक्ट्रानिक्स एव इलेक्ट्रोनिक्स पार्ट्स, कम्पयुटर हार्डवेयर एवं साफटवेयर, वेब डिजाइनिंग, हार्डवेयर, पेंटस, सैनिटरी स्टोन, कारपेंटर्स, फर्नीचर एवं टिंबर मर्चेट की दुकानें आठ जून मंगलवार और 11 जून शुक्रवार को सुबह आठ बजे से एक बजे तक खुली रहेंगी। समस्त दुकानों को सामान अनलोड और लोड करने की अनुमति भी प्रदान की गई है।

————————————————
इससे पहले सरकार ने इन दुकानों को छूट दी थी
अब ये 15 जून सुबह छह बजे तक प्रभारी रहेगा। इसके साथ ही राज्य सरकार ने जनपद के जिलाधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों में ढील देने के संबंध में ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड संक्रमण कके हालात का आंकलन करते हुए अपने स्तर से आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अगले सात दिनों तक निम्न व्यवस्था रहेगी।

——————————————————————

सरकारी राशन की दुकानें रोजाना आठ बजे से सुबह 12 बजे तक खुलेंगी
——निजी राशन की दुकानें और परचून की दुकानें सप्ताह में दो दिन नौ जून और 14 जून को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी
——किताबों की दुकानें नौ और 14 जून को एक बजे से आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी
———फोटो कॉपी की दुकानें, टिंबर मर्चेंट की दुकानें नौ जून को दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।
—— शराब की दुकानें नौ जून, 11 जून और 14 जून को आठ बजे से दोपहर एक बजे तक खुलेंगी।
——फल सब्जी, डेयरी, दूध और मांस की दुकानें रोजाना आठ बजे से दापेहर 12 बजे तक खुली रहेंगी।
————निर्माण सामग्री की दुकानें सुबह आठ बजे से 12 बजे तक खुलेंगी।
——— ओटो मोबाइल की दुकानें 11 जून और 14 जून को आठ बजे से एक बजे तक खुलेंगी।
———आम जनता की मंडी में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
———होटल ढाबे से होम डिलीवरी की जा सकेगी।
————राज्य के अंदर यातायात पर पचास प्रतिशत केपिसिटी के साथ गाइडलाइन का पालन करते हुए स्मार्ट सिटी ईपास वेब पोर्टल पर पंजीकरण कर कर कते हैं।
———दूसरे राज्य से आने वाले लोगों के लिए आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट 72 घंटे पहली और रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा, हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के लिए भी ये मान्य होगा।
———गढवाल से कुमाउं मंडल जाने के लिए आरटीपीसीआर की रिपोर्ट की आवश्यकता नहीं लेकिन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।
——हरिद्वार देहरादून, पौडी गढवाल, उधम सिंह नगर और नैनीताल से पर्वतीय जनपद में जाने वाले लोगों के लिए आरटीपीसी आर अनिवार्य होगा
———शाही में बीस और अंतिम संस्कार में भी बीस लोग ही जा सकेंगे।
———समस्त शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे, लेकिन आनलाइन और डिस्टेंस लर्निंग चलती रहेगी।
———बैंक और वित्तीय संस्थान सुबह दस से दोपहर दो बजे तक खुलेंगे।
खबरों को व्हट्सएप पर पाने के लिए हमें मैसेज करें: 8267937117

Share News