amid paper leak case in Uttarakhand new law against cheating read full detail

हरीश के बाद भाजपा के सीएम चेहरा पुष्कर सिंह धामी भी हारे, उमेश जीते, काजी हारे


विकास कुमार/ऋषभ चौहान।
कांग्रेस के सीएम फेस हरीश रावत के बुरी तरह हारने के बाद अब भाजपा के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी करीब सात हजार वोटों से हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के भुवन चंद कापडी ने कडे मुकाबले में करीब 6951 वोटों से शिकस्त दी। वहीं आप आदमी पार्टी के सीएम फेस कर्नल कोठियाल भी हार गए हैं। वहीं हरिद्वार में बडा उलटफेर करते हुए खानपुर से निर्दलीय प्रत्याशी और पत्रकार उमेश कुमार ने जीत दर्ज की है। उन्होंने बसपा के रविंद्र पनियाला को हराया है। वहीं दूसरी ओर मंगलौर से काजी निजामुद्दी बहुत ही करीबी मुकाबले में हार गए हैं।
———————
नैनीताल से सरिता आर्य जीती
वहीं नैनीताल से कांग्रेस से भाजपा में गई सरिता आर्य ने जीत दर्ज की है। सरिता आर्य ने यहां संजीव आर्य को करीब आठ हजार वोटों से हराया है।

—————————
किच्छा से तिलक कांग्रेस के राज बेहड जीते, राजेश शुक्ला को हराया, करीब नौ हजार वोटों से हराया

———————————
देहरादून कैंट से भाजपा सविता कपूर करीब बीस हजार वोटों से जीती

————————
चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह जीत के बहुत करीब

—————————
सितारगंज से सौरभ बहुगुणा जीते

——————————
मसूरी से गणेश जोशी ने फिर जीत दर्ज की

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News