CM Pushkar Singh Dhami entered in cm residence in dehradun

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया, देखें तस्वीरें


ब्यूरो।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री आवास स्थित गौशाला में मुख्यमंत्री ने गौ माता से आशीर्वाद लिया।

CM Photo 18 dt 26 July 2021


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को न्यू कैंट रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया। विधि विधान से पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री श्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास में प्रवेश किया।

CM Photo 19 dt 26 July 2021 1

सीएम धामी उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार के तीसरे मुख्यमंत्री है। इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत और पूर्व सीएम तीर​थ सिंह रावत को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया था। लेकिन, इस बार युवा चेहरे और दूसरी बार के खटीमा से विधायक पुष्कर सिंह धामी पर भाजपा ने दांव खेला है। कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव है और पुष्कर सिंह धामी के सामने खुद को साबित करने की चुनौती होगी।

CM Photo 13 dt 26 July 2021

हालांकि, सीएम धामी के सामने समय बहुत कम है लेकिन अपने सधे हुए अंदाज में उन्होंने ये दिखा दिया है कि वो कम समय में भी बडी पारी खेलने वाले खिलाडी है। हरिद्वार में हरकी पैडी पर पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा था कि काम करने वाले के लिए समय कम या ज्यादा नहीं होता है, हम काम गुणवत्ता के साथ करेंगे और कम समय में बेहतर परिणाम देंगे।

CM Photo 16 dt 26 July 2021
CM Photo 15 dt 26 July 2021

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, गणेश जोशी, यतीश्वरानंद, डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मेयर सुनील उनियाल गामा,विधायक हरबंस कपूर, सौरभ बहुगुणा, मुन्ना सिंह चौहान, सहदेव सिंह पुंडीर, खजानदास, शक्तिलाल शाह मौजूद थे।

Share News