BJP Leader booked in rape case

हरिद्वार: 14 साल की भतीजी के साथ चाचा ने किया रेप, पिता—दादी ने छुपाई बात, मां ने किया केस


विकास कुमार।
ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 14 साल की भतीजी के साथ सगे चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना करीब डेढ़ माह पुरानी है, जब किशोरी ईद के मौके पर अपने पिता से मिलने सहारनपुर से ज्वालापुर आई थी, जहां अकेले पाकर उसके चाचा ने किशोरी के साथ रेप किया। वहीं जब कुछ दिनों बाद किशोरी अपनी मां के पास पहुंची तो उसने घटना के बारे में जानकारी दी तब पुलिस तक बात पहुंची। पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है।

—————————————————
पति से हुआ है तलाक, की थी दूसरी शादी
पुलिस ने बताया कि महिला ने ज्वालापुर निवासी एक युवक से शादी की थी जिससे दो बेटियां भी हैं, लेकिन बाद में तलाक देकर उसने सहारनपुर निवासी एक युवक से शादी कर ली थी। शादी के बाद भी उसकी मां और बेटियां पहले पति से मिलने आती थी। ईद पर भी 14 वर्षीय किशोरी​ पिता से मिलने आई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना के बाद में किशोरी ने ​अपने पिता और दादी को घटना की जानकारी दी थी। लेकिन लोक लाज के कारण उन्होंने घटना को छुपा दिया। थाना प्रभारी आके सकलानी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जो दिहाडी मजदूरी का काम करता है।

खबरों को वाट्सएप पर पाने के लिए हमे मैसेज करें : 8267937117

Share News