अतीक साबरी:-
हरिद्वार। ग्राम बिनारसी में रविदास जयंती के बाद उपजे विवाद और दो युवकों की दुखद मृत्यु के मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने अनुशासन का डंडा चला दिया है। मामले की गंभीरता और कानून व्यवस्था में लापरवाही को देखते हुए एसएसपी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर और वरिष्ठ उप-निरीक्षक (SSI) को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।
लापरवाही पर गिरी गाज:-सूत्रों के अनुसार, बिनारसी गांव में हुई हिंसा और उसके बाद उपजे तनाव को नियंत्रित करने में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने और स्थिति का सही आकलन न कर पाने के चलते कप्तान डोबाल ने यह सख्त कदम उठाया है।
मुख्य बिंदु:तत्काल रवानगी: लाइन हाजिर किए गए दोनों अधिकारियों को बिना किसी देरी के पुलिस लाइन में आमद दर्ज कराने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।
जीरो टॉलरेंस: एसएसपी डोबाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि ड्यूटी में किसी भी प्रकार की कोताही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।शांति की अपील: पुलिस प्रशासन फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने और घटना के दोषियों को सलाखों के पीछे भेजने में जुटा है।

