Hridwar ईद की खुशियों के बीच गोकशी का प्रयास नाकाम, 5 तस्कर दबोचे–

अतीक साबरी:-​भगवानपुर/हरिद्वार। जहां एक ओर पूरा देश और जनपद ईद-उल-फितर के पवित्र त्योहार की खुशियां मना रहा था, वहीं दूसरी ओर कुछ अराजक तत्व आस्था और कानून के साथ खिलवाड़ करने की फिराक में थे। हरिद्वार पुलिस ने त्योहार के बीच गोकशी की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए 5 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

​जंगल में चल रहा था गोकशी का खेल​:-घटनाक्रम के अनुसार, 20 मार्च 2026 को कोतवाली भगवानपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम किशनपुर जमालपुर के जंगल क्षेत्र में इल्ताफ उर्फ भुट्टो अपने साथियों के साथ मिलकर गोकशी की घटना को अंजाम दे रहा है। पुलिस ने जब मौके पर दबिश दी, तो वहां भारी मात्रा में मांस और गोकशी के उपकरण बरामद हुए। पुलिस की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गए थे।​

एसएसपी के निर्देश पर बिछाया गया जाल​:-त्योहार के सीजन में हुई इस संवेदनशील घटना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के सख्त निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर तंत्र और सर्विलांस की मदद से ऑपरेशन चलाया।​

पुलिस टीम ने 21 और 22 मार्च की दरमियानी रात को रुड़की क्षेत्र से मुख्य आरोपी इल्ताफ उर्फ भुट्टो समेत पांचों आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पुलिस ने इनके पास से घटना में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें (प्लेटिना और पल्सर) भी बरामद की हैं।​

पकड़े गए आरोपियों का विवरण:​इल्ताफ उर्फ भुट्टो (निवासी: किशनपुर जमालपुर, भगवानपुर)​वसीम (निवासी: ग्राम पुहाना, भगवानपुर)​आलम (निवासी: ग्राम इब्राहिमपुर, गंगनहर)​गुलजार (निवासी: ग्राम इब्राहिमपुर, गंगनहर)​कल्लू (निवासी: ग्राम पुहाना, भगवानपुर)​

सराहनीय रही पुलिस टीम की भूमिका:-​इस चुनौतीपूर्ण कार्रवाई में व.उ.नि. अंकुर शर्मा, उ.नि. पुनीत दनौसी, मुकेश नौटियाल और उनकी पूरी टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई। आरोपियों के खिलाफ उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

​पुलिस का संदेश: त्योहारों के मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने या गौ-तस्करी जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।