रतनमणी डोभाल। AE/JE Paper Leak Case
एई/जेई परीक्षा पेपर लीक मामले में एसआईटी ने मुख्य आरोपी और भाजपा नेता संजय धारीवाल के भाई सुधीर धारीवाल को गिरफ्तार किया है। भाजपा नता के भाई पर एई/जेई परीक्षा में नकल कराने का आरोप है। साथ ही फरार भाई को शरण देने का भी आरोप पुलिस ने लगाया है। फिलहाल भाजपा नेता संजय धारीवाल फरार है और पुलिस जल्द ही उसके घर की कुर्की करने वाली है। सुधीर धारीवाल सहरानपुर में कीटनाशकों की दुकान चलाता है। IPS Rekha Yadav
क्या बोली आईपीएस रेखा यादव AE/JE Paper Leak Case
जांच अधिकारी आईपीएस रेखा यादव ने बताया कि सुधीर धारीवाल उर्फ सुशील उर्फ सतीश कुमार पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सेक्टर चार करनाल हरियाणा ने संजय धारीवाल के साथ मिलकर एई/जेई भर्ती परीक्षा में अपने करनाल स्थित आवास में नकल कराई थी। साथ ही अपने भाई संजय धारीवाल की छिपने में सहायता भी की थी।
संजय धारीवाल पर 50 हजार का ईनाम AE/JE Paper Leak Case
वहीं संजय धारीवाल पर पचास हजार रुपए का ईनाम घोषित किया है। लेकिन भाजपा नेता संजय धारीवाल अभी तक पुलिस की पहुंच से बाहर है। पुलिस ने संजय धारीवाल के घर की कुर्की के प्रयास शुरु कर दिए हैं। संजय धारीवाल कई बडे नेताओं के संपर्क में था और उसे मंगलौर का मंडल अध्यक्ष भी बनाया गया था लेकिन बाद में उसे हटा दिया गया था। संजय अपने गांव से ग्राम प्रधान भी है।

- Haridwar News महिला मित्र का रिश्ता तय होते ही इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी अश्लील तस्वीरें, क्या है पूरा मामला

- Haridwar Viral News गंगा में मिली युवती की पहचान हुई, हरियाणा की रहने वाली है, क्या हुआ था

- Haridwar Viral News शिकार की तलाश में पेड़ पर फंसा गुलदार, बेहोश करके उतारना पड़ा नीचे

- विजिलेंस का बड़ा धमाका: 20 हजार की रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार, एक प्रधानाध्यापक भी दबोचा

- Uttrakhand Road Accident : ऋषिकेश-हरिद्वार मार्ग पर 4 की मौत, गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक में जा घुसी कार


