हरिद्वार के प्रोपर्टी डीलर का कुख्यात सुनील राठी से कनेक्शन, विवादित जमीनों का खेल, दो शूटर गिरफ्तार

हरिद्वार के प्रोपर्टी डीलर का कुख्यात सुनील राठी से कनेक्शन, विवादित जमीनों का खेल, दो शूटर गिरफ्तार

उत्तराखण्ड एसटीएफ और देहरादून पलिस ने जेल में बंद कुख्यात बदमाश सुनील राठी के दो शूटरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। दोनों बदमाश सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार और देहरादून की विवादित प्रोपर्टी में हस्तक्षेप कर धन उगाही कर रहे थे। वहीं हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर का नाम भी सामने आया है जो लगातार राठी के संपर्क में है और हरिद्वार में विवादित प्रोपर्टियों को लेकर बड़ा गेम खेला जा रहा था। यही नहीं हरिद्वार और देहरादून के व्यापारियों को भी परेशान करने की बात सामने आई है।

हरिद्वार के प्रोपर्टी डीलर का कुख्यात सुनील राठी से कनेक्शन

कौन है राठी के शूटर
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार शूटरों में भानू चौधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर, जनपद सहारनपुर, यूपी और पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी- प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पारस पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है तथा उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया था।

हरिद्वार के प्रोपर्टी डीलर का कुख्यात सुनील राठी से कनेक्शन, विवादित जमीनों का खेल, दो शूटर गिरफ्तार
हरिद्वार के प्रोपर्टी डीलर का कुख्यात सुनील राठी से कनेक्शन, विवादित जमीनों का खेल, दो शूटर गिरफ्तार

कौन है हरिद्वार का नामी प्रोपर्टी डीलर
पुलिस ने दावा किया है कि हरिद्वार का एक विवादित प्रोपर्टी डीलर, जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है, का नाम भी प्रकाश में आया है तथा उसके भी निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में होने की जानकारी मिली है। अभियुक्तों के देहरादून आने तथा उक्त प्रकरण से जुडे सभी सम्भावित पहलुओं पर पुलिस द्वारा गहनता से जाच की जा रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ये प्रोपर्टी डीलर कनखल में रहता है और पिछले कुछ सालों में विवादित संपत्तियों में घुसकर करोडों रुपए कमाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *