अतीक साबरी:-
रुड़की (हरिद्वार): देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रुड़की कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सामूहिक दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने के मामले में नामजद दो मुख्य आरोपियों को 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या था पूरा मामला?बीती 7 फरवरी 2026 को एक पीड़िता ने कोतवाली रुड़की में आपबीती सुनाते हुए तहरीर दी थी। पीड़िता का आरोप था कि मुख्य आरोपी मेहरबान ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, हैवानियत की हदें पार करते हुए आरोपी के दोस्तों—दानिश और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला—ने पीड़िता की अश्लील वीडियो भी बनाई, ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके। पुलिस ने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए मु.अ.सं. 31/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की।
एसएसपी के निर्देश पर बिछाया गया जाल-घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। रुड़की पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए घेराबंदी शुरू की। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी मेहरबान और अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला को उनके निवास ग्राम जौरासी से गिरफ्तार कर लिया।
हत्थे चढ़े आरोपियों का विवरण:मेहरबान पुत्र मकसूद (निवासी: ग्राम जौरासी, कोतवाली रुड़की)अब्दुल रहमान उर्फ दुल्ला पुत्र जमील (निवासी: ग्राम जौरासी, थाना रुड़की)
इन जांबाज पुलिसकर्मियों ने निभाया फर्ज:इस सफल कार्रवाई में उप-निरीक्षक अंशु चौधरी, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अनूप लिंगवाल और महिला कांस्टेबल दीपा शर्मा की अहम भूमिका रही। पुलिस अब फरार चल रहे अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है। पुलिस के इस कड़े प्रहार ने साफ कर दिया है कि अपराध करने वालों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं है।

