उर्स मेले में झूला ठेकेदार की मनमानी, देर रात तक झूले चलते रहे.. अतीक साबरी:-पिरान कलियर। उर्स/मेले में झूला ठेकेदार की मनमानी खुलकर सामने आ रही है। तय समय सीमा समाप्त होने के बाद भी देर रात तक झूले और अन्य मनोरंजन के साधनों को चलाया जा रहा है। जबकि नियमों के अनुसार रात 10 बजे के बाद झूले और मेले के मनोरंजन साधन संचालित करने की अनुमति नहीं है।झूला ठेकेदार प्रशासन की शर्तों को नजरअंदाज करते हुए देर रात तक झूले ओर मनोरजन के साधनों को चला रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों और जायरीनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि इस ओर प्रशासन भी कोई ध्यान नहीं दे रहा।स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात तक झूले और डीजे जैसे मनोरंजन साधनों के शोर शराबे से बच्चों और बुजुर्गों की नींद प्रभावित हो रही है। इसके अलावा भीड़भाड़ में असामाजिक तत्वों की गतिविधियां भी देर रात तक बढ़ जाती हैं।जिससे महिलाओं और परिवारों को असुरक्षा महसूस हो रही है।लोगो ने प्रशासन से मांग की है कि वह नियमों का सख्ती से पालन कराए और देर रात तक चल रहे झूलों पर रोक लगाए।
कलियर:-उर्स मेले मे झूला ठेकेदार की मनमानी, देर रात तक झूले चलते रहे,
