Nagar Nigam Haridwar दो वरिष्ठ पत्रकारों की पत्नियों में हो सकती है मेयर की महाजंग, भाजपा—कांग्रेस से पत्रकारों की दावेदारी

Nagar Nigam Haridwar दो वरिष्ठ पत्रकारों की पत्नियों में हो सकती है मेयर की महाजंग, भाजपा—कांग्रेस से पत्रकारों की दावेदारी

Nagar Nigam Haridwar हरिद्वार मेयर के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से दो वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी धर्मपत्नियों के नाम आगे किए हैं। बाकायदा दावेदारी भी पेश कर दी गई है। ओबीसी महिला सीट आरक्षित होने के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पास अच्छे प्रत्याशियों का टोटा है ऐसे में पत्रकारों की पत्नियों को मौका मिल सकता हैं क्योंकि दोनों की ही अपने अपने दलों में अच्छी पकड़ हैं।

भाजपा से वर्तमान प्रेस क्लब अध्यक्ष ने ठोका दावा
प्रेस क्लब हरिद्वार के मौजूदा अध्यक्ष अमित शर्मा ने हरिद्वार मेयर के लिए अपनी पत्नी स्नेहलता के लिए टिकट दावेदारी की है। अमित शर्मा सहारा समय में लंबे समय से जुडे हैं और संघ से आते हैं। संघ और विश्व हिंदू परिषद के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने बताया कि दावेदारी कर दी गई है। स्नेहलता स्नातक तक पढ़ी हैं और सामाजिक कार्यों में अग्रणी रही हैं।

Nagar Nigam Haridwar

Nagar Nigam Haridwar दो वरिष्ठ पत्रकारों की पत्नियों में हो सकती है मेयर की महाजंग, भाजपा—कांग्रेस से पत्रकारों की दावेदारी
Nagar Nigam Haridwar दो वरिष्ठ पत्रकारों की पत्नियों में हो सकती है मेयर की महाजंग, भाजपा—कांग्रेस से पत्रकारों की दावेदारी

कांग्रेस से प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष ने ठोकी ताल
वहीं कांग्रेस से मनोज सैनी ने अपनी पत्नी शालिनी सैनी का नाम आगे किया है। मनोज सैनी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी भी पत्रकार जगत में अच्छी पैठ है और कांग्रेस में कई अहम पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। उनके लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता पैरवी कर रहे हैं। अगर भाजपा और कांग्रेस इन दो पत्रकारों पर भरोसा जताती है तो हरिद्वार मेयर की महाजंग इन दो पत्रकारों के बीच होगी जो बेहद ही दिलचस्प रहेगी।

Share News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *