Casino Raid in Hotel होटल में अवैध रुप से कैसीनो खेलने की सूचना पर की गई छापामारी में कई करोड़पति सम्मानित व्यापारियों के चेहरे बेनकाब हो गए। जुआ खेलने और मनोरंजन के लिए मुंबई से एक नामी मॉडल सहित छह लडकियों को बुलाया गया था। ये सब भाजपा नेता के होटल में चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में भाजपा नेता सहित छह युवतियों व 21 लोगों को हिरासत में लिया है जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर करीब 35 लोग फरार हो गए। जिनकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
मेरठ के होटल में चल रहा था खेल
पुलिस ने बताया कि थाना नौचंदी में पड़ने वाले होटल हार्मनी इन में अवैध रूप से कैसीनो खेलने की सूचना मिली थी। इसमें शहर के कई रईस जुआ खेलने पहुंचे थे। पुलिस के आला अफसरों ने लोकल पुलिस को बिना सूचना दिए छापा मारा और मौके से करीब डेढ करोड के क्वाइंस बरामद किए। साथ ही छह युवतियों जिनमें मुंबई की एक मॉडल भी बताई जा रही है को हिरासत में लिया गया। इस जुआ खिलाने के लिए बुलाया गया था।
Casino Raid in Hotel

छापा पड़ते ही काट दी होटल की लाइट, हंगामा
होटल में छापा पड़ते ही होटल की लाइट बंद कर दी गई। इसके बाद होटल मालिक नवीन अरोडा सहित कई लोगों को हिरासत में लिया गया। यही नहीं अंधेरे का फायदा उठाते हुए 35 लोग मौके से फरार हो गए। वहीं होटल में छापा मारने और नामी व्यापारियों को हिरासत में लेने के मामले में स्थानीय व्यापारियों ने विरोध जताया जिसके बाद व्यापारियों को रात में ही जमानत दे दी गई। वहीं मौके से फरार होने वाले दूसरे लोगों की शिनाख्त की जा रही है।