Suicide in Dehradun
रतनमणी डोभाल। Suicide in Dehradun
उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून से एक बहुत ही हृदय विदारक घटना सामने आ रही है, जहां बंद कमरे से पति—पत्नी का शव बरामद किया गया है। दोनों का शव तीन दिन से कमरे में बंद था, जिनके बीच में उनका चार दिन का नवजात बच्चा भूखा प्यासा बिलबिला रहा था। पुलिस ने बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर है। बताया जा रहा है कि पति—पत्नी ने आत्महत्या की है। पति पर पांच लाख रुपए का कर्ज था जिसे वो चुका नहीं पा रहा था। Suicide in Dehradun
सहारनपुर का रहने वाला है कपल
मामला देहरादून के क्लेमंनटाउन थाना क्षेत्र के टर्नर रोड का है। जहां एक किराए के कमरे में पिछले चार माह से काशिफ पुत्र मोहतशिम निवासी चहलोली, नागल, सहारनपुर अपनी दूसरी पत्नी अनम के साथ रह रहा था। काशिफ देहरादून में जेसीबी ड्राइवर के तौर पर काम करता था। कासिम की पहली पत्नी नुसरत उसे दो—तीन दिनों से फोन कर रही थी, लेकिन उसे फोन नहीं उठाया।
इसके बाद नुसरत सीधे देहरादून पहुंची और कमरा बंद मिला। जिसके बाद उसने अपने ससुराल वालों को सूचना दी। पुलिस आई तो पुलिस ने कमरे की जाली तोडी और अंदर घुसे। कमरे के फर्श पर काशिफ और अनम के शव पडे हुए थे। दोनों के शव फूल चुके थे और खून बह रहा था। चूंकि शरीर पर चोट के निशान नही थे। इसलिए प्रथम दृष्टया ये आत्महत्या का मामला लग रहा है।
दोनों शवों के बीच में था बच्चा
वहीं पुलिस को दोनों शवों के बीच में चार—पांच दिन का नवजात बच्चा मिला। जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि बच्चा अब खतरे से बाहर है। बच्चा तीन दिनों से ही भूखा प्यासा था। वहीं पहली पत्नी ने बताया कि कासिफ पर कर्ज था और वो दस जून को गांव आने वाला था। पांच लाख रुपए उसने लिए थे। हालांकि वो पहले भी दो बार समय ले चुका था। कासिफ ने एक साल पहले ही दूसरी शादी की थी। जबकि पहली बीवी से उसको एक पांच साल का बच्चा भी है।

- High Profile Sex Racket in Haridwar पंजाब, दिल्ली की लड़कियां गिरफ्तर, बिजनौर का दलाल फरार, व्हट्सएप चैट ने खोले कई राज
- हरिद्वार होटल में कसीनो पार्टी : नेताजी ने अरेंज की जुआ पार्टी, बुलाई विदेशी लड़कियां, पकड़े गए सरकारी मास्टर, नामी व्यापारी
- चारधाम यात्रा बस दुर्घटना: रुद्रप्रयाग में मिनी बस खाई में गिरी, 2 की मौत, आठ घायल, दस लापता, पढ़े सबके नाम
- IPS Tripti Bhatt चारधाम यात्रा पर आईं इंदौर की 8 महिलाएं बनीं जहरखुरानी का शिकार, दो गिरफ्तार
- Drug Inspector Anita Bharti ज्वालपुर में मेडिकल स्टोर पर बिक रही थी नशीली दवाईयां, नशे का गढ़ बना ज्वालापुर