News129:-इमलीखेड़ा।
जिला योजना समिति के सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद नाजिम त्यागी का स्वागत और बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में इमलीखेड़ा में नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज सैनी के नेतृत्व में सभासदों ने नाजिम त्यागी का जोरदार स्वागत कर उन्हें जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके निर्विरोध निर्वाचन पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

स्वागत कार्यक्रम में नगर पंचायत इमलीखेड़ा के अध्यक्ष मनोज सैनी के साथ सभासद पवन कुमार, रोशन लाल, नितिन कुमार, पारस सैनी, सचिन कुमार, राकेश, सुरेंद्र कुमार, अभिषेक और मेहरबान ने नाजिम त्यागी का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सभासद राशिद अली, कासिम खान और नाजिम साबरी भी मौजूद रहे।नाजिम त्यागी के जिला योजना समिति सदस्य पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। उनके निर्वाचन के बाद क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को जिला स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने और विकास योजनाओं को गति दिलाने की उम्मीदें भी बढ़ी हैं।
स्वागत के दौरान जनप्रतिनिधियों ने नाजिम त्यागी को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वह क्षेत्र की समस्याओं, जनहित के मुद्दों और विकास की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे। निर्विरोध निर्वाचन के बाद मिल रहे सम्मान से नाजिम त्यागी की राजनीतिक सक्रियता और क्षेत्र में उनकी भूमिका को लेकर चर्चाएं भी तेज हैं।