अतीक साबरी:-
सहारनपुर के देवबंद क्षेत्र का रहने वाला था मृतक, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमेंभगवानपुर।भगवानपुर क्षेत्र के अंतर्गत खुब्बनपुर से लववा जाने वाले मार्ग पर रविवार सुबह एक युवक का शव सोलानी नदी किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की निर्मम हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। सोमवार देर शाम पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि लववा गांव के पास नदी किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया।शिनाख्त के दौरान पता चला कि मृतक उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के देवबंद थाना क्षेत्र स्थित बचीटी गांव का रहने वाला था। इस मामले में मृतक के परिजन फाजिल (निवासी बचींटी, देवबंद) ने भगवानपुर थाने में लिखित तहरीर दी।वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश सैनी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामले की गहनता से जांच के लिए पुलिस की कई अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
