अतीक साबरी:-हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र में दहशत फैलाने और जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह के ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सिडकुल पुलिस ने 4 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
वारदात की इनसाइड स्टोरी: घर में घुसकर किया था तांडव:-बीती 05 मार्च 2026 को वादी प्रमोद पाल ने तहरीर दी थी कि आरोपी राजीव पाल और उसके साथियों ने एक राय होकर लाठी-डंडों और तलवारों के साथ उनके घर पर धावा बोला। आरोपियों ने न सिर्फ परिवार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर भी किया।इस दुस्साहसिक वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल था, जिसे देखते हुए SSP हरिद्वार ने तुरंत टीमों का गठन कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
पुलिस का ‘एक्शन प्लान’: 48 घंटे में चारों चित:-विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अनिल बिष्ट और थानाध्यक्ष नितेश शर्मा की टीम ने जाल बिछाया। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य (CCTV आदि) और ज़मीनी मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने 07 मार्च को चारों मुख्य आरोपियों को धर दबोचा।
सलाखों के पीछे पहुंचे आरोपी:जतिन उर्फ भारत: (निवासी- गोंडा, U.P.)राजीव पाल: (निवासी- मुजफ्फरनगर, U.P.)रोहन सिंह: (निवासी- बिजनौर, U.P.)सागर: (निवासी- सहारनपुर, U.P.)
कानूनी शिकंजा: “कोई बख्शा नहीं जाएगा”पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि बाकी फरार आरोपियों के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।”अपराध और अपराधियों के लिए हरिद्वार में कोई जगह नहीं है। सिडकुल की घटना में शामिल हर एक आरोपी को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।”— सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा,
हरिद्वार सफलता दिलाने वाली ‘सिडकुल टीम’:इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, व.उ.नि. देवेन्द्र तोमर, उ.नि. अनिल बिष्ट के साथ हेड कांस्टेबल संजय सिंह, देशराज, जितेन्द्र मलिक और कांस्टेबल रोहित, गजेन्द्र, अनिल, मनीष व अरविन्द कुमार की अहम भूमिका रही।