10.jpg

कुंभ में विकास के लिए बसपा—कांग्रेसी पार्षद भाजपा में शामिल, कांग्रेसी नेता का पुत्र भी लाइन में


तनवीर अली।
कुंभ 2021 के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों में अपने क्षेत्र की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए बसपा—कांग्रेसी और निर्दलीय पार्षदों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिकी अगुवाई में भाजपा की सदस्यता ले ली। इनमें शिवलोक की पार्षद निशा नौडियाल भी शामिल हैं जो कुछ समय पहले तक अवैध शराब और उन पर हुई कार्रवाई के लिए सत्ताधारी दल और स्थानीय नेताओं को जिम्मेदार ठहरा रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि ज्वालापुर से एक पुराने कांग्रेसी नेता का पुत्र जो कि पार्षद भी हैं वो भी जल्द ही मंत्री मदन कौशिक ​से मिलकर भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं। हालांकि इस बारे में भाजपा और कांग्रसी चुप्पी साधे हुए हैं। उधर, कांग्रेस को इससे बडा झटका लगा हैं।

——————
कौन—कौन हुए शामिल
जो पार्षद शामिल हुए हैं उनमें बसपा के नेपाल सिंह, निर्दलीय निशा नौडियाल, अनिल वशिष्ठ और कांग्रेसी पार्षद सचिन अग्रवाल शामिल हैं। अवसर पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा पार्टी में ही कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान मिलता है। कांग्रेसी पार्षद सचिन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से तंग आकर भाजपा में सम्मिलित हुआ हूं। भाजपा पार्टी को और शक्ति के साथ मजबूत किया जाएगा।
—————
क्या कहते हैं कांग्रेसी नेता
कांग्रेस के उभरते  नेता विशाल राठौर ने कहा कि सत्ता के लालच में कुछ लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। लेकिन, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। जनता के हितों की लडाई लडने के बजाए वो सत्ताधारी दल की गोद में जाकर बैठ गए। इससे उन्हें कुछ फायदा नहीं होने वाला है। हम हमारी लडाई जारी रखेंगे और जनहित के मुद्दों पर भाजपा के नेताओं की नींदें हराम कर देंगे।
—————
महानगर अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग
कांग्रेस को लगातार मिल रहे झटकों के बाद स्थानीय कांग्रेसी नेताओं ने कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल को हटाए जाने की मांग कर डाली है। कांग्रेसी नेताओं का आरोप है कि संजय अग्रवाल एक बडे कांग्रेसी नेता के इशारे पर काम करते हैं। उसके अलावा अपनी सोचसमझ से कोई भी निर्णय नहीं ले पाते हैं। इसके कारण लगातार कांग्रेस कमजोर हो रही है। वहीं महानगर कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग कर नए और युवा लोगों को जिम्मेदारी देने की मांग की गई है।

Share News