Kinnar Akhara in Haridwar Kumbh

भाजपा विधायक बनेंगे नागा अखाड़े के महामंडलेश्वर, करेंगे शाही स्नान, इस अखाड़े से जुडेंगे


विकास कुमार।
भाजपा विधायक सुरेश राठौर को निरंजनी अखाडे ने महामंडलेश्वर बनाने का फैसला किया है। हालांकि शुक्रवार को सुबह ही निरंजनी अखाडे के संतों ने फैसला किया था कि कोई भी गृहस्थ अखाडे में नहीं रहेगा लेकिन दोपहर बाद ही भाजपा ​विधायक सुरेश राठौर को महामंडलेश्वर बनाने का ऐलान कर दिया गया। खुद भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने महामंडलेश्वर बनाए जाने की पुष्टि की है।
वहीं दूसरी ओर अखाडे का महामंडलेश्वर बनने के साथ ही सुरेश राठौर कुंभ के शाही स्नान भी करेंगे। चूंकि शाही स्नान पर नागा संतों के साथ—साथ महामंडलेश्वर भी शाही स्नान करते हैं। हालांकि इससे पहले सुरेश राठौर रविदासाचार्य भी बन चुके हैं। सुरेश राठौर ने कहा कि अब वो रविदासाचार्य महामंडलेश्वर सुरेश राठौर जी महाराज कहलाएंगे।

———————————————
क्या कहते हैं अखाडे के संत
निरंजनी अखाडे के महंत रविंद्र पुरी महाराज ने बताया कि गृहस्थ संतों के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव सुबह पास किया गया था। लेकिन महामंडलेश्वर एक उपाधि है और इसके लिए गृहस्थ वाला नियम लागू नहीं होता है। इसलिए विधायक सुरेश राठौर को गृहस्थ होते हुए भी महामंडलेश्वर बनाने का फैसला किया गया है।

Share News