Girl photo

गर्लफ्रेंड के साथ पति को रंगे हाथों पकड़ा, गर्लफ्रेंड की सरेआम धुनाई, पति फरार


चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार के एक विवादित रेस्टोरेंट में गर्लफ्रेंड के साथ गुलछर्रे उड़ा रहे पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साई पत्नी ने गर्लफ्रेंड की सरेआम धुनाई कर दी, वहीं पत्नी का रौद्र रुप देखकर पति गर्लफ्रेंड को पीटता छोड़ फरार हो गया। वहीं बाद में लोगों ने दोनों को छुडाया। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड को पति ने अविवाहित बताया था और जब लडकी को उसके शादीशुदा होने का पता लगा तो वो भी पत्नी के साथ मिलकर उसे गालियां देने लगी। वहीं पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जा रहा है कि लड़की मध्य हरिद्वार की रहने वाली है और एक कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है जबकि लडका समाज सेवा से भी जुडा रहा है और वो भी मध्य हरिद्वार का ही रहने वाला बताया जा रहा है। घटना रानीपुर मोड स्थित चाय सुट्टा बार की है जहां अक्सर विवाद होते रहते हैं। रविवार को एक लडका और लडकी यहां टाइम बिताने आए थे और इसका पता लडके की पत्नी को लग गया। इस पर पत्नी ​ने औचक छापा मार दिया और पाया कि दोनों चाय पर मुस्कराते हुए चर्चा कर रहे थे।

पत्नी इसे देख इतना गुस्सा हो गई कि उसने अपना सैंडिल निकालकर सीधे गर्लफ्रेंड को दे मारी। इसके बाद दोनों में हाथापाई शुरु हो गई और दोनों एक दूसरे को गाली देते हुए लडने लगे। वहीं प​त्नी को देख पति अपनी कथित गर्लफ्रेंड को छोड वहां से रफूचक्कर हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आए दिन यहां विवाद होता रहता है। गौरतलब है कि चाय सुटटा बार युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है और यहां शाम के समय युवाओं का मेला लगा रहता है। हालांकि ये घटना दोपहर की है जब वहां ज्यादा भीड नहीं थी।

WhatsApp Image 2021 01 21 at 20.44.06

Share News