elephant 1

कैसे किया गया हाथी को कब्जे में, वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो


चंद्रशेखर जोशी।
चार दिन तक चले आॅपरेशन के बाद आखिरकार तीन लोगों की हत्या का जिम्मेदार हाथी पकडा गया। हाथी को पकडने के लिए राजाजी पार्क और वन विभाग की टीमें लगी हुई थी। लेकिन गुुरुवार रात हाथी को जंगल के बाहर भेल मैटीरियल गेट के पास घेर लिया गया। लेकिन रात होने के कारण अभियान नहीं चलाया गया। शुक्रवार सुबह सूरज निकलते ही हाथी को ट्रेंकूलाइज करने के लिए टीम जंगल के अंदर घुसी और करीब सात बजे उसे बेहोशी का इंजेक्शन मार​ दिया गया। इसके बाद हाथी इधर उधर भागता रहा। लेकिन उसे वापस भेल के जंगल से पार्क के जंगल में जाने का मौका नहीं दिया गया।

वन विभाग और पार्क की टीमों ने उसे चारों ओर से घेर कर रखा। बेहोशी की दवा का इंजेक्शन एक बार फिर उसे कुछ देर बाद दिया गया, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने उस पर काबू करने का अभियान शुरू कर दिया। सुबह ग्यारह बजे तक हाथी पर पूरी तरह काबू पा लिया गया था। इस अभियान में डीएफओ आकाश वर्मा, डा. अदीति शर्मा, डा. अमित ध्यानी आदि लगे हुए थे। वहीं दोेपहर आते आते हाथी को क्रेन से शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया गया था।
इन चार दिनों में सबसे पहले हाथी को मैटिरियल गेट पर ही रोका गया था। लेकिन शाम होने के कारण वन विभाग के अधिकारियों ने उसे बेहोश करने की अनुमति नही दी और अभियान को रोकना पड गया। लेकिन हाथी इसका फायदा उठाकर जंगल में भाग गया। अगली सुबह जंगल के अंदर अभियान शुरू किया गया और उसे भेल अस्पताल के पीछे जंगल में बेहोशी का इंजेक्शन भी मारा गया। लेकिन वो जंगल के अंदर डेढ किमी भाग गया। वहां से वो तीन दिनों तक टीम को छकाता रहा। हाथी ने लगातार वन विभाग की टीम को गच्चा दिए रखा। लेकिन शुक्रवार रात वो जंगल से बाहर आया और भेल मैटीरियल गेट के पास जैसे ही पहुंचा वन विभाग की टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया और सुबह होते ही उसे अपने काबू में कर लिया। इस बार हाथी को जंगल में नहीं छोडा जाएगा। बल्कि हाथी को चीला कैंप में रखा जाएगा। यहां उसे पेट्रोलिंग के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। चीला में फिलहाल राधा और रंगीली दो हाथी है जिनसे जंगल में खोजबीन का काम लिया जाता है।पकडे गए किलर हाथी को भी प्रशिक्षण देकर ये ही काम लिया जाएगा। डा. अदीति शर्मा ने बताया कि हाथी को पकडकर जंगलमें छोडने के बजाए चीला कैंप में रखा जाएगा। यहां हाथी को प्रशिक्षण देकर पेट्रोलिंग के लिए तैयार किया जाएगा।

Share News