IMG 20200129 WA0042

हरिद्वार में व्यापारी को गोली मारी, पुलिस जांच में जुटी, पुरानी रंजिश बताया जा रहा है कारण


चंद्रशेखर जोशी।
हरिद्वार के रूडकी में कारेाबारी को दो अज्ञात बदमाशों ने बुधवार देर रात गोली मार दी। गंभीर हालत में व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि बदमाशों ने कौन से हथियार का प्रयोग किया, इसकी जानकारी अभी तक पुलिस के पास नहीं है। वहीं माना जा रहा है कि पूरा मामला रंजिशन है और पुलिस व्यापारी रिश्तेदारों से पूछताछ कर रही है।
घटना बुधवार रात करीब साढे आठ बजे की बताई जा रही है। यहां आदर्श नगर निवासी रामपाल कश्यप की आदर्श नगर में मिठाई की दुकान है। पुलिस ने बताया कि रात में वो दुकान पर ही थे तभी दो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। रूडकी सिविल लाइन्स थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि रामपाल कश्यप की दुकान के पास घटना हुई है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। रामपाल कश्यप को दो गोलियां लगी है। बदमाश कौन थे और वो रामपाल कश्यप को क्यों मारना चाहते थे। इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल रामपाल कश्यप की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। उधर, घटना से व्यापारियों में रोष है। हालांकि घटना के पीछे पुरानी रंजिश भी एक वजह बताई जा रही है। लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share News