swami yatiswarananda 060880b5 d0b9 4800 9c38 03fc1fb9177 resize 750

मंत्री गुट ने भाजपा विधायक जसवंत उर्फ स्वामी यतीश्वरानंद को बताया भू—माफिया, सीबीआई जांच की मांग


चंद्रशेखर जोशी।
गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर के विवाद में कथित शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक खेमे ने भाजपा के हरिद्वार ग्रामीण से विधायक स्वामी यतीश्वरानंद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उनकी सीबीआई जांच की मांग भी की है। उन्होंने ये भी आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को बदनाम पर संस्था पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि मंत्री मदन कौशिक का इससे कोई लेना देना नहीं है। गौरतलब है कि रविवार को स्वामी यतीश्वरानंद गुट ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ बडा जुलूस निकाला था और उनको दस दिन के भीतर मंत्रिमंडल से बाहर करने का अल्टीमेटम दिया था। इस प्रेस को स्वामी यतीश्वरानंद के जुलूस के रूप में ही देखा जा रहा है।

—————
क्या है विवाद
प्रेस वार्ता में गुरुकुल महाविद्यालय ज्वालापुर की संचालन समिति के पदाधिकारी अनिल गोयल और अन्य पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विधायक स्वामी यतीश्वरानंद उर्फ जसवंत आपराधिक प्रवृत्ति का है और हरिद्वार की जमीनों पर कब्जा करने का काम करता है। वेद मंदिर पर भी जसवंत उर्फ स्वामी यतीश्वरानंद ने कब्जा किया था। वेद मंदिर के प्रबंधक का आज तक कुछ पता नहीं है जो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इस पूरे मामले की जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा​ कि गाजीवाली गांव में भी स्वामी यतीश्वरानंद ने रिजार्ट बनाया गया है, जिसमें ब्लैक मनी लगाई गई है। साथ ही टैक्स चोरी भी की गई है। उन्होंने कहा कि स्वामी यतीश्वरानंद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा भी दर्ज है। इसलिए उनकी जांच की जानी चाहिए। यही कारण है कि वेद मंदिर की तर्ज पर गुरुकुल महाविद्यालय को भी कब्जाने का प्रयास किया जा रहा है।
——————
मदन कौशिक को जबरन घसीटा जा रहा है
उन्होंने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक 1997 से महाविद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य है और उप प्रधान के पद पर है। लेकिन उन्होंने कभी हस्तक्षेप नहीं किया। जबकि स्वामी यतीश्वरानंद को 2016 में सदस्य बनाया गया था और 2018 में उनकी अनैतिक गतिविधियों के चलते उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद वो हाईकोर्ट भी गए लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली। अब वो शहरी विकास मंत्री का नाम लेकर संपत्ति को कब्जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आर्य समाज को गुमराह कर वो अपना खेल खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां धरना शुरू कर दिया गया है इससे शिक्षा प्रभावित हो रही है।

Share News