एसएन चौधरी।
जानी—मानी ज्योतिष विशेषज्ञ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी सपना श्री हरिद्वार नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस का चेहरा बन सकती है। मजबूत विकल्प नहीं मिल पाने के कारण कांग्रेस किसी महिला चेहरे पर दांव खेल सकती हैं। इसमें सपना श्री कांग्रेस के लिए बेहतर विकल्प हो सकती हैं। कांग्रेस के गुटबाजी के बढते कोढ़ के चलते इस पर विचार किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी सपना श्री केंद्र की नीतियों पर हमलावर रही हैं। ऐसे में उनकी लोकप्रियता का लाभ कांग्रेस को मिल सकता है।
सपना श्री देश की जानी—मानी ज्योतिष विशेषज्ञ हैं। कई टीवी चैनलों पर वो उनके कार्यक्रम आते हैं। हरिद्वार में भी उनकी लोप्रियता लगातार बढ रही है। सपना श्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम शर्मा की पत्नी भी हैं। हाल ही में उन्हें ओएसडी अर्धकुंभ की भी जिम्मेदारी दी गई थी। हाल ही में उन्होंने शहर की प्रमुख लोगों को सम्मान भी किया था। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के पीछे पूरा दिमाग सपना श्री का ही था। हालांकि, पुरुषोत्तम शर्मा खुद नगर विधानसभा चुनाव लड चुके हैं और इस बार भी तैयारी कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से वो तैयारी भी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस सपना श्री को लेकर विकल्प तलाश रही है। चूंकि कांग्रेस में गुटबाजी लगातार हावी होती जा रही है। दो दिन पहले सीएम हरीश रावत ने सतपाल ब्रह्मचारी को कार्यक्रम में अव्यवस्थाओं को लेकर खूब डांट भी मारी थी। यही नही इंदिरा अम्मा भोजनालय के उद्घाटन पर भी लोगों की उपस्थिति नहीं होने के कारण सतपाल के नंबर कम हुए हैं। वहीं दूसरे कांग्रेसी भी लगातार एक दूसरे की जडों में मट्ठा डाल रहे हैं।
उधर पंद्रह सालों से लगातार इस सीट पर कब्जा कर रहे मदन कौशिक को हराना भी आसान नहीं हैं। हालांकि, मदन कौशिक की आज तक क्षेत्र में कोई बडी उपलब्धि नहीं रही है। फिर भी वो कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा उठाते आ रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस गुटबाजी को खत्म करने के लिए किसी नए चेहरे पर दांव खेल सकती हैं। चूंकि जातीय समीकरण भी सपना श्री के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, ऐसे में सपना श्री को उम्मीदवार बनाया जा सकता है। फिलहाल तो तमाम दावेदार जोरआजमाईश कर रहे हैं।
