dengue patient admitted in hospital in haridwar

निक्कमी व्यवस्था: डेंगू का डंक, अस्पताल में दीवाली मनाने को मजबूर इन इलाकों के लोग


चंद्रशेखर जोशी।
एक तरह शहर दीवाली की खुशियों से सराबोर है और बाजार गुलजार हैं। लेकिन शहर के सैकडों लोग नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की निक्कमी व्यवस्थाओं के चलते अस्पतालों में भर्ती है। डेंगू के मरीजों से अस्तपाल भरे पडे हैं और लगातार मरीजों का आना जारी है। वहीं मरीजों की तीमारदारी करने में पूरा परिवार लगा है ऐसे में उनके सामने दीवाली के खुशियों मनाना मुनासिब नहीं है।
जिला अस्पताल हरिद्वार में लगातार मरीज आ रहे हैं। यहां डेंगू वार्ड पिछले दो महीनों से फुल चल रहा है। तापमान नीचे आने के बाद भी डेंगू खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। आलम ये है कि शहर के लगभग सभी इलाकों से डेंगू के मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। डेंगू वार्ड फुल होने के बाद अब दूसरे वार्डों में मरीजों को शिफ्ट किया जा रहा है। जबकि कई मरीजों को घर में ही आराम करने की सलाह दी जा रही है।

—————
इन इलाकों में हैं सबसे ज्यादा मरीज
हरिद्वार के ज्वालापुर, कनखल, ब्रह्मपुरी, भीमगोडा, सुल्तानपुर, जगजीतपुर, लक्सर आदि क्षेत्रों में डेंगू के मरीज सबसे ज्यादा है। जिला अस्पताल में भर्ती भीमगोडा निवासी विनय कुमार पिछले चार ​दिन से अस्पताल में भर्ती है और अभी भी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। ब्रह्मपुरी की सात साल की तनीषा भी अस्पताला में भर्ती हैं, पहले उसकी मम्मी भर्ती थी अब वो अस्पताल में पडी है। जबकि सोनिया, यश, अमित आदि भी अस्पतालों में भर्ती है। जिनका डेंगू का इलाज चल रहा है।

———————
निकम्मा नगर निगम और स्वास्थ्य मेहकमा
हरिद्वार नगर निगम दीवाली के मौके पर शहर की सफाई करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। कांग्रेस नेता विशाल राठौर ने बताया कि नगर निगम शहर की सफाई करने में पूरी तरह नाकाम रहा है। डेंगू, मलेरिया और टायफायड भी लगातार बढ रहा है। स्वास्थ्य विभाग भी डेंगू को लेकर कुछ नहीं कर पाया है। इससे लोगों को दीवाली अपने घरों के बजाए अस्पताल में मनाने को मजबूर होना पड रहा है।

Share News