congress 1

भाजपा विधायक के इशारे कांग्रेसियों ने बोला मंत्री मदन कौशिक पर हल्ला, किसने कहा देखें वीडियो


चंद्रशेखर जोशी।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ यूथ कांग्रेसियों ने सोमवार को खन्ना नगर के बाहर धरना देना चाहा तो उन्हें पुलिस ने उठा लिया। पुलिस ने महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडये, अशोक शर्मा, राजीव चौधरी और राम विशाल देव सहित कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि, कांग्रेस का एक बडा गुट इस धरने प्रदर्शन से दूर रहा और गुटबाजी साफ दिखाई दी। इसमें ना तो यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, वरूण बालियान नहीं दिखे। वहीं भाजपा ने यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को दिखावा करार दिया और आरोप लगाया कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। ये पूरा धरना भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के इशारे पर हो रहा है। क्योंकि, कांग्रेस के कुछ लोग इस मामले में स्वामी यतीश्वरानंद से मिले हुए हैं। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच की मांग भी की।

——————
देखें वीडियो

——————
क्या बोले कांग्रेसी
कांग्रेस नेता राजीव चौधरी ने बताया कि मदन कौशिक के इशारे पर लोकतंत्र के खिलाफ काम किया जा रहा है। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करना हमारा अधिकार है। लेकिन पुलिस के जरिए विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि मदन कौशिक तानाशाही पर उतर आए हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मदन कौशिक के खिलाफ हमारा आंदोलन जारी रहेगा। धरने में हिमांशु बहुगुणा, अनिल भास्कर, रवि बाहदुर इंजीनियर, नितिन तेश्वर आदि शामिल रहे।
—————
क्या बोले भाजपाई
भाजपा युवा नेता विदित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को मर्यादा में रहना चाहिए। लोकतंत्र में आप आवाज उठा सकते हैं लेकिन इस तरह किसी के आवास पर जाकर घेराव करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि ये भी जांच होनी चाहिए कि आखिर से सब धरना किसके इशारे पर हो रहा है। गुरुकुल महाविद्यालय मामले से पहले कांग्रेसियों को कभी शहर की याद नहीं आई। ये जांच का विषय है कि कांग्रेस की ये टीम किन तत्वों के हाथों में खेल रही है।

—————
पुलिस ने क्या कहा
कांग्रेसियों को धरने को देखते हुए भारी पुलिस बल खन्ना नगर के बाहर तैनात किया गया था। सीओ सिटी अभय सिंह ने खुद कमान संभाली हुई थी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की कोई परमिशन नहीं ली गई थी और इससे यातायात को भी दिक्कत हो रही थी। इसलिए उनको यहां से उठाया गया है।

Share News