WhatsApp Image 2021 01 16 at 19.14.55

भाजपा ने चुनाव की तैयारियों के लिए बनाई कमेटी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री ने भाजपा ज्वाइन की


विकास कुमार।
प्रदेश भाजपा ने विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियां शुरु कर दी है। चुनावों का रोड मैप तैयार करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है, जो चुनाव की तैयारियों को लेकर पूरी रिपोर्ट और रणनीति तैयार करेगी। इस समिति में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को अध्यक्ष प्रदेश महामन्त्री ( संगठन ) अजेय कुमार , प्रदेश महामन्त्री कुलदीप कुमार, सुरेश भट्ट तथा प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत को सदस्य बनाया गया है।

————–
कांग्रेस नेत्री और राज्यमंत्री ने भाजपा का दामन थामा
वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कांग्रेस सरकार में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति की उपाध्यक्ष ( दर्जा राज्यमंत्री ) रही गीता ठाकुर भाजपा में शामिल हो गयी है। बीजापुर सेफ हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम,प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत सह प्रभारी रेखा वर्मा एवं प्रदेश महामन्त्री संगठन अजेय सहित वरिष्ठ पदाधिकारियो के सम्मुख पार्टी की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने गीता ठाकुर को भाजपा पटका पहना कर भाजपा में शामिल किया।

Share News