परवेज आलम।
आम आदमी पार्टी की अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक नगर निगम टाउन हॉल में रविवार को हुई। इस दौरान आप के नेताओं ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया। प्रदेश प्रभारी विवेक यादव ने कहा कि नोटबंदी देश का सबसे बडा घोटाला है। इसे मोदी सरकार अंजाम दे रही है। नोटबंदी पर अधूरी तैयारी कर आम आदमी को ठगा गया है। आज आम आदमी अपने ही पैसे के लिए मोहताज हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट ने कहा कि आप को लेकर राज्य की जनता में उत्साह बना हुआ है। लगातार हमारा जनाधार बढ रहा है।
अल्पसंख्य प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शारिक अफरोज ने कहा कि आम आदमी पार्टी एकता और समानता में विश्वास रखती है। यहां जाति और धर्म की राजनीति नहीं की जाती है। यही कारण है कि आज सभी समाज के लोग बडी संख्या में पार्टी से जुडे हैं। उन्होंने नोटबंदी को लेकर भी सरकार पर जमकर हल्ला बोला। पार्टी जनसमस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष करती आ रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी।
इस दौरान जिलाध्यक्ष शीराज मेंहदी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नए पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें अदनान हबीब को रूडकी विधानसभा, शाहनवाज अली को सचिव, आरिश खान को उपाध्यक्ष, फैसल जैदी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। कारी तौकीर को भगवानपुर विधानसभा व राव तनवीर को कलियर विधानसभा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
इस दौरान मुकेश अग्रवाल, ओपी मिश्रा, शेखर, प्रेम सिंह, नवीन, मुमताज नकवी, महक सिंह, सुनील चौधरी आदि उपस्थित रहे।