IMG 20200223 150713 1

उत्तराखण्ड: मंत्री मदन कौशिक को बर्खास्त करने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम, देखें वीडियो


चंद्रशेखर जोशी।
गुरुकुल महाविद्यालय की अरबों रुपए की जमीन का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा विधायक स्वामी यतीश्वरानंद गुट ओर आर्य समाज के लोगों ने रविवार को शहर में जुलूस निकालकर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ नारेबाजी की और उत्तराखण्ड सरकार से मदन कौशिक को दस दिन के भीतर बर्खास्त करने की मांग की है। यही नहीं दस दिनों के बाद बडा आंदोलन करने की धमकी भी दी है।
स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक गुरुकुल महाविद्यालय की जमीन को हडपना चाहता है। मदन कौशिक के इशारे पर ही गुरुकुल पर कब्जा किया गया है। इसको आर्य समाज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश और दुनिया का आर्य समाज शहरी विकास मंत्री के खिलाफ है और दस दिन के भीतर मंत्री को बर्खास्त नहीं किया गया तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की छवि को खराब करने का काम शहरी विकास मंत्री कर रहे हैं।
see video

——————
भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी हुए शामिल
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के खिलाफ रैली में भाजपा के कार्यकर्ता भी शामिल रहे। यूथ विंग के अन्य संगठनों से भी रैली में शामिल थे। जबकि, कांग्रेस की ओर राम विशाल देव और दूसरे कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय किसान यूनियन भी मदन कौशिक के खिलाफ रैली में शामिल रही।

Share News