फरमान अली।
विधानसभा चुनाव 2022 में हैं लेकिन अभी से राजनीतिक दलों और चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखने वाले नेताओं ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। कोई खुद को अपनी पार्टी में ही मजबूत कर रहा है तो कोई नया घर तलाश रहा है। इसी कडी में रविवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य और क्षेत्र के जनाधार वाले नेता पप्पू सिंह आजाद ने भाजपा को अलविदा कहकर बहुजन समाज पार्टी ज्वाइन कर ली। उन्होंने बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम और दिग्गज बसपा नेता चौधरी राजेंद्र सिंह व शहजाद अली की मौजूदगी में बसपा ज्वाइन की। वहीं इसके साथ ही बसपा ने अपने इरादे साफ कर दिए हैं, वो अपने जातीय समीकरण के जरिए एक बार फिर उत्तराखण्ड में अपनी खोई जमीन वापस पाने की कोशिशें में लगी है।
रविवार को खानपुर विधानसभा के ग्राम गोवर्धनपुर में रविवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह आजाद के गृह निवास पर पहुंचे जहां प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने पप्पू सिंह आजाद के साथ प्रधान देवेन्द्र सिंह इदरीश अली गुलाम साबिर अरुण कुमार मोनू कुमार सुभाष कुमार रोबिन सिंह अमित कश्यप लक्खा सिंह सहित सैकड़ों समर्थकों को बसपा पार्टी ज्वाइन कराई वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य पप्पू सिंह आजाद ने बसपा पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करने की बात रखते हुए उन्हें अपने परिवार में वापसी होने पर खुशी व्यक्त की।
पार्टी कार्यकर्ताओं में बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम प्रदेश प्रभारी मदन लाल प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक शहजाद अली प्रदेश महासचिव राजेन्द्र सिंह प्रदेश सचिव रविन्द्र कश्यप जिला अध्यक्ष रामकुमार राणा जिला महासचिव मोनू राणा खानपुर प्रभारी रविन्द्र पनियाला खानपुर विधानसभा अध्यक्ष शुशील मालियान इरशाद अली हरिद्वार ग्रामीण जिला सचिव अजय महिवाल कमल किशोर पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।