uttrakhand scholarship scam officer got notices

कनाडा फरार हुआ छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी कॉलेज संचालक, लुक आउट सर्कुलर जारी


विकास कुमार।
उत्तराखण्ड के सबसे ज्यादा चर्चित छात्रवृत्ति घोटाले का आरोपी कॉलेज संचालक कनाडा फरार हो गया है। एसआईटी को जानकारी मिलने के बाद लुक आउट सर्कुलर जारी करते हुए उसे फरार घोषित कर दिया है। वहीं दूसरे आरोपी के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के बाद फरार घोषित करते हुए ईनाम की घोषणा कर दी है।
जांच कर रही एसआईटी के जनसंपर्क अधिकारी अनिल रावत ने बताया कि सुशांत गर्ग पुत्र सत्यप्रकाश निवासी लठमारन गली, जगाधरी, यमुनानगर हरियाणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर समाज कल्याण विभाग से फर्जी छात्रों के एडमिशन दिखाकर करीब 13 लाख रुपए की छात्रवृत्ति का गबन किया था। आरोप है कि स्वामी विवेकानंद पॉलीटेक्निक सहारनपुर में ये गबन किया था। बताया जा रहा है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी कनाडा चला गया और लौट कर नहीं आया। इसलिए उस पर लुक आउट सर्कुलर जारी करते हुए ढाई हजार का ईनामी फरार घोषित किया गया है।
————————————————————

विवेक विहार हरिद्वार का कॉलेज संचालक भी फरार, ढाई करोड का फर्जीवाडा
जनसंपर्क अधिकारी एसआई अनिल रावत ने बताया कि विवेक हरिद्वार में संचालित एन पावर अकैडमी विवेक विहार के संचालक राहुल विश्नोई द्वारा फर्जीवाड़ा कर 25902300 रुपये की सरकारी धनराशि अपने बैंक खातों में प्राप्त कर हड़पी गई। आरोपी भी तभी से फरार चल रहा है हालांकि इसकी कुर्की भी हो चुकी है और लगातार कार्रवाई के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला है। इसलिए उसे भी ईनामी घोषित किया गया है।

WhatsApp Image 2021 01 21 at 20.44.06
adv.
Share News