BJP Leader Madan Kaushik

मंत्री नहीं बनेंगे मदन कौशिक, मिलेगी ये बडी जिम्मेदारी, क्या है भविष्य का गेम प्लान


WhatsApp Image 2021 01 21 at 20.44.06
adv.

विकास कुमार।
त्रिवेंद्र सरकार में कथित तौर पर नंबर दो की पोजीशन रखने वाले हरिद्वार के कद्दावर नेता मदन कौशिक तीरथ सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे। मदन कौशिक को भाजपा ने उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। इस संबंध में एक पत्र भी जारी कर दिया गया है। हालांकि पहले ही माना जा रहा था त्रिवेंद्र सरकार में नंबर दो की पोजीशन वाले मदन कौशिक को मंत्री पद से हटाया जा सकता है। इससे पहले ही मदन कौशिक ने आलाकमान से अपने मंत्री ना बनने की गुहार लगाई और प्रदेश अध्यक्ष बनकर उत्तराखंड लौट आए। वही मदन कौशिक के धुर विरोधी हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखण्ड में वो भाजपा के पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे जो मैदानी क्षेत्र से आते हैं।

—————————————
क्या है कौशिक का गेम प्लान
शहरी विकास विभाग जैसे अहम मंत्रालय संभालने वाले मदन कौशिक क्यों नई सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और प्रदेश अध्यक्ष बनकर वो क्या कर सकते हैं, ये बडा सवाल है। उत्तराखण्ड के वरिष्ठ पत्रकार अवनीश प्रेमी बताते हैं कि ये चुनावी वर्ष है और नई सीएम और उनके मंत्रिमंडल के पास बहुत ज्यादा वक्त नहीं होगा। ऐसे में मदन कौशिक प्रदेश अध्यक्ष बनते हैं तो उनके पास संगठन स्तर पर करने के लिए बहुत कुछ होगा और वो इससे अपनी कद को और ज्यादा बढा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते वो कोर कमेटी के सदस्य भी होंगे और टिकट देने में भी उनका अहम रोल होगा, जो नई सरकार बनने में अहम रोल अदा करेगा। यही नहीं मदन कौशिक पहले प्रदेश अध्यक्ष होंगे जो मैदानी क्षेत्र से आएंगे और ऐसे में वो मैदानी जनपदों के सबसे बडे नेता के तौर पर स्थापित हो जाएंगे।

———————————————
हरिद्वार से खुद सकती है स्वामी यतीश्वरानंद की लॉटरी
वहीं हरिद्वार जनपद से मदन कौशिक एक मात्र मंत्री रहे हैं। ऐसे में उनको प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद हरिद्वार से भी किसी विधायक को जिम्मेदारी दी जा सकती है। ऐसे में हरिद्वार में हरीश रावत को हराने वाले स्वामी यतीश्वरानंद को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

WhatsApp Image 2020 11 23 at 14.56.49
Share News