IMG 20181114 WA0002

हाथी ने भेलकर्मी को पटकर मार डाला, वन विभाग के खिलाफ लोगों में गुस्सा


चंद्रशेखर जोशी।
जिस हाथी को दो लोगों को मारने के बाद हरिद्वार रेंज से चीला विस्थापित किया गया था। उसी हाथी ने वापस आकर एक और व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। हाथी ने बुधवार सुबह घर से निकल रहे 55 साल के विरेंद्र सिंह को पटककर मार डाला। विरेंद्र सिंह बीएचईएल में मशीनिष्ट के तौर पर काम करते हैं। विरेंद्र सिंह मूलरूप से बिजनौर के रहने वाले हैं और फिलहाल भेल के सेक्टर वन में रहते थे। घटना सेक्टर वन में आर्य समाज मंदिर के निकट की है।
वन विभाग ने बताया कि हाथी को सुबह चार बजे जंगल की ओर खदेडा गया था। लेकिन सेक्टर वन में केले खाने के लिए रूक गया। इसके बाद हाथी वहां से निकल रहा था तभी सेक्टर वन में रहने वाले भेलकर्मी विरेंद्र सिंह सुबह करीब छह बजे घर से निकल रहे थे। त​भी उनका सामना हाथी से हो गया और हाथी ने उन्हें अपने लपेटे में ले लिया। उनका पटककर मार दिया गया। इससे पहले घर के दूसरे लोग बाहर निकलते तब तक हाथी उनकी जान ले चुका था।
इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई और वन विभाग ने मौके पर पहुंच हाथी को वहां से भगाया। वहीं घटना के बाद से भेलकर्मियों में गुस्सा बना हुआ है। नाराज लोगों ने वन विभाग को भी खूब खरी खोटी सुनाई। गौरतलब है कि हत्यारा हाथी पिछले दो महीनों से लगातार क्षेत्र में आ रहा था। हालांकि हाथी के गले में रेडियो कॉलर लगाया हुआ था। लेकिन, वो रोज शाम जंगल से बाहर आ जाता था। टस्कर हाथी अब तक तीन लोगों की जान ले चुका है।

 

Share News