BJP Leader booked in rape case

भाजपा नेता ने सगी बहनों को नौकरी का झांसा देकर किया यौन शोषण, वीडियो भी बनाया, केस दर्ज


WhatsApp Image 2021 01 21 at 20.44.06
adv.

विकास कुमार।
हरिद्वार युवा मोर्चा के पूर्व जिला महामंत्री और युवा भाजपा नेता अजय प्रताप सैनी पर 24 साल की एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने का आरोप लगाया है। यही नहीं युवती ने भाजपा नेता पर अपनी नाबालिग बहन से भी दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर लगातार यौन शोषण करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि पीडिता बहादराबाद की एक पॉश कॉलोनी में रहती है और ब्यूटी पार्लर पर काम करती है।

——————————
कैसे हुआ दोनों का संपर्क
बहादराबाद थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया कि आरोपी अजय प्रतान सैनी की युवती से मुलाकात हुई थी और अजय ने खुद को भाजपा नेता बताते हुए नौकरी दिलाने की बात कही थी। महिला का आरोप है कि अजय प्रतान सैनी उसे लगातार मिलने लगा और एक दिन नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद अजय लगातार उसका शोषण करता रहा। हद तो तब हो गई जब आरोपी भाजपा नेता ने युवती की छोटी नाबालिग बहन का भी रेप कर दिया और उसका भी वीडियो बना लिया। एक नहीं कई बार उसकी छोटी बहन का भी यौन शोषण किया गया। परेशान होकर उसकी छोटी बहन ने आपबीती बताई और तब जाकर उसने भाजपा नेता का विरोध किया। इसके बाद भाजपा नेता ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी।

———————————————————
दूसरे भाजपा नेताओं के पास भेजने का बनाता था दबाव
महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि अजय प्रताप को पार्टी में अच्छा पद चाहिए था। इसलिए उसने अश्लील वीडियो बनाने के बाद युवती की बहन को दूसरे भाजपा नेताओं के पास भेजकर खुश करने का दबाव बनाया। यही नहीं ऐसा ना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

IMG 20210312 WA0029
adv
WhatsApp Image 2020 11 23 at 14.56.49
Share News